रात के ठीक बारह बजे का समय था। दिनभर की थकान के बाद जब मैं बेफिक्र होकर बैठा था, तब मुझे क्या पता था कि मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत यादों में एक और पन्ना जुड़ने वाला है। वह दिन—जिसे मैं खुद भूल चुका था—मेरी हमसफ़र ने अपने प्यार से हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
कमरे का दरवाज़ा खुलते ही सामने सजा हुआ एक छोटा सा संसार था—फूलों की खुशबू, हल्की सी सजावट, टेबल पर रखा केक, वाइन और पास में रखी हम दोनों की इंगेजमेंट रिंग। पर इन सबके बीच सबसे अनमोल था वो एहसास, जो हर चीज़ में बसा हुआ था। और फिर… मेरी नज़र उस एनवेलप के अंदर दो पन्नों की कहानी पर पड़ी—जो किसी कागज़ पर नहीं, बल्कि दिल से लिखी गई थी।
मैं कुछ पल के लिए ठहर गया। मुझे लगा जैसे मैं इस प्यार के काबिल नहीं, पर शायद प्यार काबिलियत नहीं देखता—बस दिल देखता है। उसी पल मैंने मन ही मन एक वादा किया—कि मैं इस मुस्कान को हमेशा बनाए रखूंगा, इस रिश्ते को कभी कमज़ोर नहीं होने दूंगा, और अपनी हर जिम्मेदारी को निभाऊंगा।
यादों की किताब अपने आप खुलने लगी—पहली व्हाट्सएप चैट, पहली मुलाकात, और वो चेन्नई की गलियां जहाँ दो अनजान लोग एक-दूसरे के अपने बन गए थे। वक्त के साथ सपने भी बड़े होते गए—साथ में देखे गए वो सपने, जो अब धीरे-धीरे सच बनने की ओर बढ़ रहे हैं—बारह ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा, एक साथ, एक ही आस्था और एक ही प्रेम के साथ।
"चेन्नई की वो पहली मुलाकात याद है मुझे, तुम्हारी हर बात, हर मुस्कान याद है मुझे।
इस्कॉन के आंगन में जो दुआ साथ मांगी थी, आज भी हर खुशी में वही बात याद है मुझे। "

शायद सच ही कहा गया है—जोड़ी ऊपर से बनकर आती है। और इस जन्म में, यह साथ किसी इत्तेफाक का नहीं, बल्कि एक खूबसूरत लिखी हुई कहानी का हिस्सा है।
मुझे नहीं पता कि पिछला जन्म क्या था, और अगला क्या होगा। पर मुझे इतना जरूर पता है कि यह जीवन एक ही बार मिलता है—और इसे उसी के साथ जीना है, जिसने इसे इतना खूबसूरत बना दिया।
ना वादों की ज़रूरत है, ना कसमें निभाने की,
बस उम्र भर साथ रहना, यही ख्वाहिश है दिल की।
“हैप्पी एंगेजमेंट एनिवर्सरी, हमसफ़र…”
यह सिर्फ एक मुबारकबाद नहीं है, बल्कि एक वादा है—हर जन्म से परे, हर पल के लिए।
-तुम्हारा "सोना "
No comments:
Post a Comment